नशे की हालात में जमींदार ने किया तेजधार हथियार से बाप-बेटे का कत्ल !

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: नशे की हालात में कोई भी व्यक्ति सही गलत नहीं सोचता है और ना ही वो ये सोचता है कि नशे की हालात…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: नशे की हालात में कोई भी व्यक्ति सही गलत नहीं सोचता है और ना ही वो ये सोचता है कि नशे की हालात में जिस वारदात को वो अंजाम दे रहा है उसका नतीजा क्या होगा। ऐसा ही मामला जालंधर के नकोदर से सामने आया है जहां पर एक जमींदार ने नशे में धुत हो कर एक किसान और उसके बेटे को मौत के घाट उतार दिया। जानकारी अनुसार बीती रात जमींदार ने अपने पास काम कर रहे 55 साल के मजदूर और उसके 14 साल के बेटे को तेज हथियार से हमला कर जान से मार दिया।

dead

बताया जा रहा है कि जमींदार को शराब पीने की आदत थी और वारदात को अंजाम देने से पहले उसने मजदूर को अपने घर बुलाया था। इस दौरान किसी बात को लेकर उनमें झगड़ा हो गया जिस कारण जमींदार ने उस पर हमला कर दिया साथ ही मजदूर के बेटे पर भी हमला कर दिया। जिनकी मौके पर ही मौत हो गई। फिलहाल मौके पर पहुंची पुलिस ने जमींदार के खिलाफ मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *