गोविंद सागर झील का जलस्तर हुआ कम, पिछले साल के मुकाबले लगभग 50 फीट कम

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: भाखड़ा बांध के पीछे गोविंद सागर झील का जलस्तर काफी नीचे चले जाने के चलते कहीं ना कहीं एक गंभीर चिंता का कारण…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: भाखड़ा बांध के पीछे गोविंद सागर झील का जलस्तर काफी नीचे चले जाने के चलते कहीं ना कहीं एक गंभीर चिंता का कारण बना हुआ है क्योंकि इस गोविंद सागर झील के जल स्तर पर ही निर्भर है भाखड़ा बांध से तैयार होने वाली बिजली। झील का जलस्तर काफी नीचे चले जाने के चलते इस झील पर व्यापार करने वाले वोट चालक भाखड़ा बांध पर आने वाले पर्यटक भी नीचे नहीं आते जिस के कारन उन के व्यापार पर भी पानी फिर गया है।

गोविंद सागर झील का जलस्तर आज सुबह के आंकड़ों के मुताबिक लगभग 1493 . 63  फ़ीट है जो पिछले साल के मुकाबले लगभग 50 फीट कम है गोविंद सागर झील में  पानी की आमद की अगर बात की जाए तो  वह 27715 क्यूसेक पानी की मात्रा आ रही है और भाखड़ा बांध से पानी छोड़ा जा रहा है उसकी मात्रा 18048  क्यूसेक है अगर बात करें बिजली उत्पादन की तो अगर गोविंद सागर झील का जल स्तर कम रहता है तो बिजली उत्पादन में भी काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है ।

गोविंद सागर झील का जलस्तर हुआ कम

पिछले साल के मुकाबले लगभग 50 फीट कम

बिजली उत्पादन में भी आएगी कमी

Watch Video

https://youtu.be/jZ2SDYplL9M

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *