ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: शिलांग में सिखों की हालत जानकर पंजाब सरकार का प्रतिनिधिमंडल वापस लौट आया है | आज प्रतिनिधिमंडल सीएम को सारी रिपोर्ट सौंपेगा | इस दौरान पंजाब सरकार ने बड़ा ऐलान किया है | सरकार ने शिलांग के कोर्ट में चल रहे सिखों का मामले को खुद लड़ने का एलान किया है | इसके साथ ही पंजाब सरकार शिलांग में सिखों को वित्तीय सहायता भी देगी |
वित्तीय सहायता भी देगी पंजाब सरकार पंजाब सरकार के प्रतिनिधिमंडल के प्रधान सुखजिंदर रधावा ने कहा कि वहां पर हालात सामान्य है | सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाई जा रही हैं | उन्होंने कहा कि गुरुद्वारा साहिब में कोई आग नहीं लगाई गई | कुछ देश विरोधी ताकतें सोशल मीडिया पर गलत प्रचार कर रही |
आज CM को रिपोर्ट सौंपेगा प्रतिनिधिमंडल
शिलांग से लौटा है प्रतिनिधिमंडल
शिलांग में सिख समुदाय पर किया गया था हमला
प्रतिनिधिमंडल ने लिया हालात का जायजा
Watch Video
https://youtu.be/n7zp7rP95aw
