ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: अमृतसर में आज 1984 में हुई 34वीं ऑपरेशन ब्लू स्टार की बरसी मनाई जा रही है।
इस दौरान श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी गुरबचन सिह ने जैसे ही अपना भाषण शुरू किया तो वैसे ही खालिस्तानियों ने नारेबाजी शुरू कर दी।
खालिस्तानियों ने ज्ञानी गुरबचन सिंह के भाषण का विरोध किया और जमकर नारेबाजी की।
जिस कारण तनावपुर्ण स्थिति होने की आशंका जताई जा रही है।
ज्ञानी गुरबचन सिंह कौम के नाम पर संदेश दे रहे थे जिसका खालिस्तानियों ने विरोध किया और भाषण के दौरान ही खालिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए गए।
नारेबाजी के दौरान धक्कामुक्की भी हुई जिस कारण कईयों की पगड़ियां तक उतर गई।
https://www.facebook.com/LivingIndiaNewschannel/videos/1122384651275360/





