ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: डेरा सच्चा सौदा के मुखी राम रहीम की बेबी हनीप्रीत की आज किस्मत का फैसला आज हो सकता है। गौरतलब है कि हनीप्रीत ने राम रहीम को अदालत से भगाने के लिए साजिश रची थी। साजिश तहत उसने 25 अगस्त को पंचकूला में हिंसा को भड़काया।
जिस कारण कई जानमाल का नुकसान हुआ। पंचकूला में दंगे फंसाद को भड़ाकने के मामले में उसको आरोपी करार कर जेल भेज दिया गया था। जिसके बाद हनीप्रीत ने जमानत की अर्जी दायर की जिस पर आज फैसला आ सकता है। दायर की गई अर्जी में कहा गया है कि 25 अगस्त वाले दिन हनीप्रीत पंचकूला अदालत में मौजूद थी और हनीप्रीत का पंचकूला में हुई हिंसा में कोई हाथ नहीं है।
पर पुलिस की जांच से पता चला था कि हनीप्रीत के इशारे पर ही राम रहीम को अदालत से भगाने के लिए पंचकूला में दंगों को भड़काया गया था। सूत्रों का कहना है कि दायर की गई अर्जी मे कहा गया है कि पुलिस ने हनीप्रीत को चालान भी दे दिया है
जिसमें कहा गया है कि यदि हनीप्रीत को जमानत मिल जाती है तो उससे किसी को कोई खतरा नहीं है। गौरतलब है कि दो साध्वियों के साथ बलात्कार करने के आरोप में राम रहीम को 20 साल की सजा सुनाई गई थी। राम रहीम को बचाने के लिए हनीप्रीत ने पंचकूला में दंगे भड़काए थे।



