ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: अमृतसर में एक प्राइवेट स्कूल बस के पलटे जाने का मामला सामने आया है। जानकारी अनुसार चाटीविंड के निकट बस के पलटे जाने से एक विद्यार्थी की मौत और आठ विद्यार्थी इस हादसे के कारण जख्मी हो गए है।
जख्मी हुए विद्यार्थियों में तीन बच्चों की हालत गंभीर बताई जा रही है। बताया जा रहा ह कि स्कूल बस में करीब 28 बच्चे सवार थे। स्कूल की छुट्टी हो जाने के बाद वो घर वापस जा रहे थे। कि रास्ते में वो हादसे का शिकार हो गए।
मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और अगली कार्रवाई शुरू कर दी है। फिलहाल इस घटना के पीछे के कारणों का पता नहीं चल पाया है।


