ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: हरियाणा सिंगर और डांसर सपना चौधरी के फिर एक और शो में जमकर हंगामा हुआ। जानकारी अनुसार सपना यूपी के बरेली में उनका एक शो था। पर उनका ये शो भी हंगामे का शिकार हो गया। अपने शो के कारण वो स्टेज पर चढ़ी तो शो को देखने के लिए आए लोग भी स्टेज पर चढ़ गए और सेल्फी और अपने अपने पसंदीदा गाना गाने की मांग करने लगे।
जैसे तैसे करके सपना चौधरी स्टेज पर से उतकर वापस चले गई। बेकाबू भीड़ ने सपना चौधरी के शो में बहुत हंगामा किया। इतना ही नहीं जब शो को बंद करने का ऐलान किया गया तो भीड़ ने और भी ज्यादा हंगामा करना शुरू कर दिया। जिस कारण मौके पर मौजूद पुलिस ने लाठियां चला दी।
जिस कारण सपना परेशान होकर वापस चली गई। सूत्रों की मानें तो सपना चौधरी के शो को देखने के लिए करीब 10 हजार लोग जुट गए थे। पर इस हंगामे के बाद प्रोग्राम को रोक दिया गया। गौरतलब है कि संपना चौधरी बिग बॉस 11 का हिस्सा बनी थी। इस शो के बाद सपना चौधरी काफी मशहूर हो गई है।


