ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: फरीदकोट में पुलिस ने गांव झाड़ी वाला में नाकेबंदी के दौरान लुटेरे गैंग के सरगना और उसके दो साथियों को पकड़ने में सफलता हासिल की | ये गैंग कई आपराधिक वारदातों को अंजाम दे चुका है |
पंजाब पुलिस अपराधियों पर नकेल कसने के लिए जगह जगह नाके लगा रही है । इसी कड़ी में पुलिस ने फरीदकोट के गांव झाड़ी वाला में नाकेबंदी के दौरान एक लुटेर गिरोह के सरगना और उसके दो साथियों को हिरासत में लिया | इस गैंग पर दर्जनों मुकदमे दर्ज है | दरअसल सदर पुलिस ने गांव झाड़ी वाला के पास नाकाबंदी की हुई थी जहां एक कार आई और चालक ने नाका देख कर कार वापिस मोड़नी शुरु कर दी |
जिसके बाद पुलिस को संदेह हुआ और पुलिस ने जब गहनता से जांच की तो पाया कि गुरजंट सिंह एक नामी अपराधी है और 3017 के दर्जन के करीब मामलो में पुलिस को इस अपराधी की तलाश है जिसके बाद पुलिस ने उसको ओर उसके दो साथियों को काबू कर लिया है और मौके से कार समेत एक पिस्तौल 32 बोर,एक देसी कट्टा 315 बोर बरामद किया है | फिलहाल पुलिस ने अपराधियों को हिरासत में लेकर जांच शुरु कर दी है और उनके और साथियों की तलाश में जुट गई है |
लुटेरा गैंग के 3 सदस्य गिरफ्तार
नाकेबंदी के दौरान पुलिस ने किया गिरफ्तार
आरोपी कई आपराधिक वारदात को दे चुके है अंजाम
मामला दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस
Watch Video
https://youtu.be/gDPuH6rF06g
