ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: शाहकोट उपचुनाव के लिए मतदान करने की प्रक्रिया लगातार जारी है। शाहकोट उपचुनाव में कांग्रेस और शिरोमणी अकाली दल के बीच कांटे की टक्कर है। चुनाव प्रक्रिया के दौरान शिरोमणी अकाली दल और आम आदमी पार्टी ने कांग्रेस पर जाली वोट डालने के आरोप लगाए है।
सूत्रों का कहना है कि शिरोमणी अकाली दल और आप पार्टी ने कांग्रेस पर जाली वोट डालने के आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी लुधियाना से लोगों को ला कर उनसे जाली वोट डलवा रहे है।
शिरोमणी अकाली दल के और आम पार्टी का ये भी कहना है कि कांग्रेस पार्टी NRI से भी जाली वोट डलवा रहे है। बता दें कि ये आरोप दोनों पार्टियों ने महतपुर के अकबर खुर्द इलाके पर लगाया है। गौरतलब है कि शाहकोट उपचुनाव में अभी तक 31 प्रतिशत वोट पड़ चुके है।


