ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: पंजाब के सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह को दिल्ली कमेटी ने टकसाल के मामले को लेकर चेतावनी दी है। दिल्ली कमेटी के मनजीत सिंह जीके ने कैप्टन को चेतावनी देते हुए कहा दमदमी टकसाल के साथ पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह को टक्कर नहीं लेनी चाहिए।
साथ ही उन्होने ये भी कहा कि पंजाब में माहौल खराब करने में पहले ही कांग्रेस सरकार का हाथ है और अब फिर से टकसाल के साथ उलझने की सरकार को कोशिश नहीं करनी चाहिए। वहीं दूसरी तरफ उनका ये भी कहना है कि यदि टकसाल और भाई रणजीत सिंह ढडरियांवाले के बीच में कोई भूमिका निभाने के लिए कहा गया तो वो इस जिम्मेवारी को बखूबी निभाएंगे।
इस कमेटी के चेयरमैन परमजीत सिंह राणा को कहा कि आपस में लड़ने की जगह श्री अकाल तख्त साहिब एकत्रित होकर मामले को हल किया जाए। वहींं राणा का ये भी कहना है कि यदि पंजाब सरकार दमदमी टकसाल के खिलाफ किसी भी तरह की कोई कार्रवाई करती है तो उनको दमदमी टकसाल का साथ देना जरूरी हो जाएगा।


