ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: वातावरण मंत्री ओपी सोनी ने ब्यास दरिया के मामले पर बडी कार्रवाई करते हुए गुरदासपुर जिले के दो सीनियर अधिकारियों को निलंबित कर दिया है। बता दे कि पंजाब प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड की कार्रवाई के बाद सरकार भी हरकत में आ गई है।
पंजाब सरकार ने चड्ढा शुगर मिल में चल रहे काम को भी बंद करवा दिया गया है। साथ ही इस मामले को लेकर अधिकारियों पर भी बडे स्तर पर कार्रवाई शुरू हो गई है। इस कार्रवाई के दौरान वातावरण मंत्री ने सख्त कदम उठाते हुए वातावरण विभाग में बटाला में तैनात कुलदीप सिंह और वातावरण इंजीनियर अमृतपाल सिंह को डियूटी के समय कार्रवाई ना करने के आरोप में निलबिंत कर दिया गया है।
इनके साथ साथ कई और अधिकारियों के खिलाफ भी कार्रवाई करने के आसार दिखाई दे रहे है। ओपी सोनी का कहना है कि किसी भी तरह की लापारवाही बर्दाशत नहीं की जाएगी। सभी अधिकारियों अपने अधिन आने वाले क्षेत्रों में समय समय पर चैकिंग करते रहे।


