ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: पंचकूला हिंसा मामले को लेकर पंजाब पुलिस ने बठिंडा में इस हिंसा के आरोपियों को पकड़ने के लिए उनके पोस्टर लगाए है। बता दें कि पुलिस ने 8 लोगों का पोस्टर लगाया है औऱ इन आरोपियों की सूचना देने वाले के लिए इनाम भी रखा गया है।
इन पोस्टर में सबसे बड़ा पोस्टर आदित्य इंसा का लगाया गया है और आदित्य इंसा पर पांच लाख रूपए का इनाम रखा गया है।
गौरतलब है कि डेरा सच्चा सौदा के मुखी राम रहीम को अदालत से भगाने के लिए राम रहीम की बेबी हनीप्रीत ने पंचकूला हिंसा की साजिश रची थी।
इस साजिश में हनीप्रीत के साथ आदित्य इंसा और कई लोगों से शामिल थे। जिन्होने पंचकूला में काफी आगजनी की और काफी निजी चीजों को नुकसान पहुंचाया था। पर इस साजिश के बावजुद भी कोई भी राम रहीम को भगाने में बिल्कूल भी कामयाब नहीं हुआ।



