भिवानी में दो मासूमों के साथ की गई बेहरमी से पिटाई !

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: भिवानी के गांव गोविन्दपुरा में दो नाबालिग बच्चों की बेरहमी से पिटाई का सनसनीखेज मामला सामने आया है जानकारी अनुसार उपचार के लिेए…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: भिवानी के गांव गोविन्दपुरा में दो नाबालिग बच्चों की बेरहमी से पिटाई का सनसनीखेज मामला सामने आया है जानकारी अनुसार उपचार के लिेए दो युवकों इलाज के लिेए अस्पताल आए थे जिनकी पीठ पर चोट के गंभीर निशान पड़े हुए थे।

boy 1

युवकों से पता चला कि किसी ने इनकी बड़ी ही बेरहमी से पिटाई की थी। पीठ पर उभरे ये चोट के निशान अपने आप में गवाह हैं कि इनकी पिटाई इन्हे बच्चे समझ कर नहीं, बल्कि जानवरों की तरह की गई है। फिलहाल पूरे मामले की जानकारी देकर पर्चा दर्ज करवाया गया है। पीड़ित बच्चों का आरोप है कि गांव के ही कुछ युवक उन्हें खेतों से पानी लाने के नाम पर अपने ट्रैक्टर में बैठा कर ले गए।

boy

दोनों बच्चों का आरोप है कि खेतों में पानी की बजाय उनसे गाय पकड़ने के लिए कहा और मना करने पर दोनों को डंडों से बुरी तरह पीटना शुरू कर दिया। वहीं दूसरी तरफ पुलिस ने पीड़ितों के बयान पर गांव के ही तीन युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। लेकिन इस मामले ने ये साबित कर दिया है कि हरियाणा में बदमाशों का किसी का भी खौफ नहीं है। क्योंकि अगर ऐसा होता तो इन बदमाशों की हिम्मत इतनी न होती कि वो ऐसे इन बच्चों की पिटाई कर पाते। तो वहीं इस मामले से गौ तस्करी की भी बू आ रही है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *