ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: पंजाब के सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने सिख प्रचारक रणजीत सिंह ढंडरियांवाले को जानलेवा धमकी मिलने के कारण पुलिस सुरक्षा मे बढ़ावा करने के आदेश दिए है। बता दें कि ढंडरियांवाले पर साल 2016 में जानलेवा हमला हुआ था जिसमें ढंडरियांवाले के एक साथी की मौत हो गई थी।
जिसके बाद पंजाब सरकार की तरफ से सुरक्षा मुहैया करवाई गई थी। वहीं दूसरी तरफ ढंडरियांवाले ने अपने ऊपर हुए हमले के आरोप दमदमी टकसाल पर लगाए थे। साथ ही उन्होने इस हमले को धार्मिक गुड़ागर्दी करार दिया।
जानलेवा हमले और धमकी मिलने के बाद पंजाब सरकार ने पुलिस प्रशासन को सख्त से सख्त आदेशों में कहा कि ढंडरियांवाले के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाए।
साथ ही धमकी वाली वीडियों के जांच के भी आदेश दिए गए है। गौरतलब है कि ये धमकी वाली वीडियों दमदमी टकसाल के समर्थक चरणजीत जस्सोवाल ने बनाई थी। जिसमें उसने छह की छह गोलियां ढंडरियांवाले को मारने के लिए कहा है।



