कैप्टन अमरिंदर की सख्त चेतावनी के बाद नर्म पड़ा दमदमी टकसाल

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने दमदमी टकसाल को रणजीत सिंह ढंडरियांवाले को धमकी देने के मामले पर चेतावनी दी थी साथ ही कैप्टन अमरिंदर…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने दमदमी टकसाल को रणजीत सिंह ढंडरियांवाले को धमकी देने के मामले पर चेतावनी दी थी साथ ही कैप्टन अमरिंदर सिंह ने रणजीत सिंह ढंडरियांवाले की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने के आदेश भी दिए थे।

Damdami taksal

कैप्टन अमरिंदर के द्वारा दी गई चेतावनी के बाद दमदमी टकसाल ने अपने बयान से अपने पैर पीछे खींच लिए है। सूत्रों का कहना है कि चरणजीत सिंह जस्सोवाल द्वारा सोशल मीडिया पर डाली वीडियों पर चरणजीत सिंह जस्सोवाल ने कहा है कि उनका इसके साथ कोई संबंध नहीं है।

captain amarinder

गौरतलब है कि 20 मई को एक वीडियो वायरल हुई थी जिसमें रणजीत सिंह ढंडरियांवाले को जान से मारने की धमकी दी गई थी। वहीं इस वीडियों पर ढंडरियांवाले ने कहा कि ये धार्मिक गुड़ागर्दी है। साथ ही श्री अकाल तख्त साहिब की इस धमकी पर चुप्पी को लेकर भी सवाल खड़े किए। वहीं दूसरी तरफ पंजाब के सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने टकसाल की धमकी पर चेतावनी दी। साथ ही ढंडरियांवाले की सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम करने के आदेश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *