ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: आए दिन महिलाओं से जुड़ी वारदातें लगातार सामने आ रही है जिस कारण लुधियाना में महिलाओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए एक शक्ति एप को लॉच किया है। इस एप के एक क्लिक के साथ ही एक असुरक्षित स्थान से किसी भी समय मदद मांग सकते हो। यहां तक की आशंका के आधार पर भी इसके द्वारा वीडियों और फोटो भी भेज सकते है।
इस एप में सबसे निकट पुलिस स्टेशन और पुलिस अधिकारियों के नंबर, मौजूदा लॉकेशन भी अपने परिजनों और पुलिस को भी भेज सकते हो। इस एप को एंड्रॉयड फोन के लिए लॉन्च कर दिया गया है।
इस एप के लिए पुलिस ने अलग अलग स्कूलों और कॉलेजों में जागरूकता फैलाने के लिए सेमिनार भी करवाए। गौरतलब है कि इस एप में Report unsafe, click And mail , SOS और Police station है।
अधिकारियों का कहना है कि ये एप खासतौर पर लड़कियों के लिए बनाया गया है जो घर से बाहर पढ़ने के लिए जाती है या फिर नौकरी करती है। क क्लिक से उनकी मदद मिल जाया करेंगी। लड़कियों के एक क्लिक करने से उनकी जानकारी संपर्कों और कंट्रोल रूम के पास मैसेज के रूप में चली जाया करेंगी। जिससे पुलिस मैसेज मिलते ही मदद के लिए तुरंत पहुंच जाया करेंगी। कहा जा रहा है कि ये एप जल्द ही आईओएस प्लेटफॉर्म के लिए उपलब्ध होगा।



