ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: पंजाब सरकार ने 28 वकीलों की भर्ती की। इस भ्रती की खास बात ये है कि इन 28 वकीलों की भर्ती में नवजोत सिंह सिद्धू के बेटे का भी नाम शामिल है। बता दें कि करण सिद्धू को पंजाब में बतौर सहायक एडवोकेट जनरल के रूप में नियुक्ति किया गया है।
करण सिद्धू ने साल 2017 की विधानसभा चुनाव के दौरान अपने पिता के लिए कई रैलियां की थी। उसी दौरान वो काफी चर्चा में आया था। गौरतलब है कि कैप्टन सरकार सिद्धू के परिवार पर काफी मेहरबान दिखाई दे रही है।
नवजोत सिंह सिद्धू के बेटे से पहले उनकी पत्नी नवजोत कौर सिद्धू को पंजाब वेयरहाउसिंग का चेयरमैन बनाया था।


