ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: उत्तराखंड के जिला नैनीताल से एक ऐसा मामला सामने आया है जहां पर एक सिख पुलिसवाले ने एक मुस्लमान लड़के को गुस्साई भीड़ से बचाया। जानकारी अनुसार एक मंदिर में एक युवक और युवती मिलने के लिए आए थे।
जब वहां पर मौजूद लोगों ने उनसे पुछताछ की तो पता चला की लड़का मुस्लमान है और लड़की हिंदू । तो इस बात को जानने के बाद वहां पर मौजूद लोगो ने युवक को मारना शुरू कर दिया।
https://www.facebook.com/LivingIndiaNewschannel/videos/1113057025541456/
यहां तक युवती के लिए भी आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल भी किया गया। इसी बीच एक पुलिस वाले ने युवक की जान बचाई। उत्तराखंड पुलिस में बतौर सब इंस्पेक्टर तैनात गगनदीप ने भीड़ के लोगों से अकेले लड़ कर उस युवक की जान बचाई।
जिसके बाद लोगों की भीड़ पुलिसवाले पर भी भड़क गई और उनके खिलाफ नारेबाजी करने लगी। पर फिर भी इस सिख पुलिस अधिकारी ने युवक को बचा लिया।


