ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: तरनतारन के गांव बनवालीपुर में एक्साइज विभाग की टीम के साथ नाजायज शराब पकड़ने के लिए गए यूनाइटेड कंपनी के ठेकेदार के द्वारा गोली चलाने से ग्रंथी की मौत हो जाने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि ग्रंथी की मौके पर ही मौत हो गई।
इस घटना के बाद शराब के ठेकेदार मौके पर से फरार हो गए। वहीं इस घटना के कारण गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है। साथ ही गुस्साए लोगों ने एक्साइज विभाग के मुलाजिम को बंधक बना लिया है। जिसको पुलिस अधिकारियों ने छुड़वाया।
गौरतलब है कि गांव में नाजायज शराब को पकड़ने के लिए एक्साइज विभाग की टीम और यूनाइटेड कंपनी के ठेकेदार आए थे। खुद को बचाने के लिए आरोपी ने गोलियां चलानी शुरू कर दी जिस कारण ठेकेदार ने भी गोली चला दी। ठेकेदार के द्वारा चलाई गोली ग्रंथी को लग गई जिस कारण उसकी मौत हो गई।


