13 साल की मासूम को बनाया हवस का शिकार, आरोपी घर को भी लूट कर फरार

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: लड़कियों के साथ रेप की घटनाओं का सिलसिला लगातार जारी है। सरकार के द्वारा बनाए कानून की धज्जियां उड़ाते हुए दरिंदे अपनी मासूम…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: लड़कियों के साथ रेप की घटनाओं का सिलसिला लगातार जारी है। सरकार के द्वारा बनाए कानून की धज्जियां उड़ाते हुए दरिंदे अपनी मासूम लड़कियों को अपनी हैवानियत का शिकार बना रहे है। ऐसा ही मामला जालंधर से सामने आया है जहां पर दो युवकों ने 13 वर्षीय लड़की को अपनी हैवानियत का शिकार बनाया।

girl

जानकारी अनुसार विवेकानंद इलाके में किराए के घर में रहती 13 वर्षीय लड़की के घर में जबरन घुस 2 युवकों ने उसके साथ दुष्कर्म किया और जाते समय पत्थर मार उसका सिर फोड़ दिया। पीड़िता 8वीं कक्षा की छात्रा बताई जा रही है इतना ही नहीं मासूम को अपनी हैवानियत शिकार बना कर आरोपियों ने अलमारी में पड़ा कीमती सामान भी लूट कर ले गए। गौरतलब है कि इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है।

girl 1

घटना का पता चलते ही इलाके के लोगों ने लड़की को नजदीकी डाक्टर के पास बेहोशी की हालत में पहुंचाया जहां उसके सिर पर 6 टांके लगे। बाद में घर आकर लड़की को जब होश आया तो उसने अपने साथ हुई घटना के बारे में बताया जिसकी सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *