ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: ब्यास दरिया में जहरीला कैमिकल मिल जाने के कारण ब्यास दरिया का पानी जहरीला हो गया, जिस कारण दरिया की लाखों की तादाद में मछलियां मर गई। दूषित पानी के मामले को लेकर पंजाब प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड ने मिल के खिलाफ नोटिस जारी किया है।
जारी किए गए नोटिस में पूछा गया है कि क्या मिल में बड़ी गड़बड़ी हुई है। साथ ही उन्होने ये भी पूछा आपके खिलाफ कार्रवाई क्यों ना की जाए। इस मामले से संबंधित मिल के अधिकारी 24 मई को प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड के सामने पेश होगें। सूत्रों का कहना है कि पंजाब सरकार मिल के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज किया जा सकता है।
वहीं दूसरी तरफ ब्यास दरिया में कैमिकल मिल जाने के कारण लाखों की संख्या में मछलियों की मौत हो गई। इसके जिम्मेवार चड्ढा शुगर के बारे में जांच रिपोर्ट सरकार के उच्च अधिकारियों के पास पहुंच गई है। रिपोर्ट में कहा गया है कि ये घटना हादसा है पर मिल के पास इस तरह के हादसों को रोकने के लिए किसी भी तरह के सुरक्षित प्रबंध मौजूद नहीं है। सूत्रों का ये भी कहना है कि मिल के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए पंजाब के मुख्यमंत्री ने भी कह दिया है।

