ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: क्रिकेटर रविंद्र जडेजा की पत्नी रीवा सोलंकी के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। जानकारी अनुसार रीवा अपनी BMW में जा रही थी कि अचानक उनकी कार एक वाहन से जा टकराई।
जिस वाहन से रीवा की कार टकराई थी उसको एक पुलिसवाला चला रहा था। जिसने रीवा के साथ मारपीट शुरू कर दी। मौके पर मौजूद लोगों ने इस लड़ाई झगड़ों को रोका।
वहीं दूसरी तरफ पुलिस ने इस मारपीट का मामला दर्ज कर लिया है और उन्होने कहा है कि पुलिसकर्मी के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। वहीं घटना के समय मौजूद लोगों ने बताया कि पुलिसकर्मी ने रीवा के साथ बूरी तरह मारपीट की थी। फिलहाल पुलिस इस मामले पर कार्रवाई कर रही है।


