ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: पंजाब में दिनों दिन गर्मी बढ़ती जा रही है जिस कारण लोगों का दोपहर के समय घर से बाहर निकलना मुश्किल हो रहा है। दिनों दिन बढ़ रही गर्मी के कारण लोगो ंको काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा रहा है। मौसम विभाग का ये भी कहना है कि आने वालें दिनों में तापमान बढ़ता ही जाएगा।
जिस कारण लोगों को किसी भी तरह की राहत नहीं मिलेगी। बढ़ती गर्मी के कारण स्कूली बच्चों को भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गौरतलब है कि स्कूलों में अभी छुट्टियां नहीं हुई है और तापमान बढ़ता ही जा रहा है। गर्मी के कारण अस्पतालों में मरीजों की संख्या भी बढ़ने लगी है।
अस्पतालों के डॉक्टरों का कहना है कि गर्मी के कारण लू लगने, इन्फैक्शन जैसी बीमारियों के मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है। वहीं दूसरी तरफ पीने वाली पानी की भी जांच की जा रही है और जो भी गले सड़े फल, सब्जियां बेच रहा है उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है।


