ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: चड्डा शुगर मिल से निकला केमिकल ब्यास दरिया का पानी अबोहर तक पंहुच चुका है। बता दें कि अबोहर को बागों और सब्जियों का गढ़ माना जाता है पर दूषित पानी अबोहर के खेतों तक पहुंच चुका है जिस कारण किसानों को चिंता सता रही है कि खेतों में पानी आ जाने के कारण उनकी फसलों का नुकसान ना हो जाए।
गौरतलब है कि कपास की बिजाई का समय है और दूषित पानी के कारण किसान परेशान हो रहे है। बता दें कि चड्ढ़ा शुगर मिल से निकले केमिकल के कारण ब्यास दरिया का पानी दूषित हो गया था
जिस कारण लाखों की संख्या में मछलिया मर गई थी। प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए उन्होने शुगर मिल को सील कर दिया है पर दूषित हुआ पानी आगे आगे बढ़ता जा रहा है।


