ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: पठानकोट के मोहल्ला गोपीपुरा में कपड़े के गोदाम में आग लग जाने का मामला सामने आया है। आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की गाड़ियों घटना वाली स्थान पर पहुंची।
मौके पर पहुंची दमकल विभाग की गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। बताया जा रहा है कि आग के कारण लाखों का सामान जल कर राख हो गया है। वहीे इस आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।

