ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: न्यूयार्क पुलिस विभाग में पहली पगड़ीधारी सिख महिला गुरसोच कौर बतौर सहायक पुलिस अफसर के रूप में शामिल हुई है। पुलिस में महिला सिख अफसर को शामिल करने का मुख्य उद्देशय लोगों को लॉ एनफोर्समेंट के प्रति उत्साहित करना और सिख धर्म के प्रति जागरूक करना है।
बता दें कि गुरसोच कौर न्यूयार्क सिटी पुलिस अकादमी से ग्रेजूएशन करने के बाद न्यूयार्क पुलिस विभाग में बतौर APO यानि सहायक पुलिस अफसर के रूप मे सेवा निभाएंगी। वहीं दूसरी तरफ सिख अफसर ने ट्वीट कर गुरसोच कौर को इस प्राप्ति के लिए बधाई दी है।
साथ ही उन्होने ये भी कहा कि पुलिस विभाग में शामिल होने पर वह बहुत ही गर्व महसूस कर रहे है। गुरसोच कौर ने इस प्राप्ति के बाद पंजाब का नाम भी रोशन किया है।


