ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: लुधियाना की ब्रिंदा कॉलोनी की एक फैक्ट्री में भयानक आगज़नी का मामला सामने आया है।
बताया जा रहा है कि इस फैक्ट्री की चार मंजिला को आग ने अपनी लपेट में ले लिया है। इस आग के कारण फैक्ट्री मालिक का भाई भी घायल हो गया है।
वहीं इस घटना की सूचना मिलते 8 फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंच गई हैं और आग पर काबू पा लिया गया है।


