गैंगस्टर्स और पुलिस में हुई मुठभेड़, पुलिस के हत्थे चढ़े 2 गैंगस्टर

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: अमृतसर के मजीठा के गांव बूढ़ाथेह में गैंगस्टर्स और पुलिस के बीच मुठभेड़ हुई। इस मुठभेड़ में 2 गैंगस्टर पुलिस के हत्थे चढ़…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: अमृतसर के मजीठा के गांव बूढ़ाथेह में गैंगस्टर्स और पुलिस के बीच मुठभेड़ हुई। इस मुठभेड़ में 2 गैंगस्टर पुलिस के हत्थे चढ़ गए। पकड़े गए गैंगस्टरों की पहचान हरमन और बलराज के रूप में हुई है। अभी भी पुलिस की ओर से बाकी गैंगस्टरों को पकड़ने के लिए सर्च अभियान चलाया जा रहा है।

POLICE STATION

 

बताया जा रहा है की गैंगस्टर की गिनती ज्यादा है। जिनके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। फ़िलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। बता दें कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ गैंगस्टर एक ट्रैक्टर छीन कर फरार हो गए हैं जिसके बाद पुलिस ने वक्त रहते गैंगस्टरों का पीछा कर मजीठा के गांव बुड्ढा में उन्हें पकड़ने के लिए फायरिंग की गैंगस्टरों ने भी पुलिस पर फायरिंग की ।

CAR

 

आखिरकार पुलिस ने गैंगस्टरों को चारो ओर से घेर कर उन्हें दबोच लिया। पुलिस के आला अधिकरियों के अनुसार उन्हें संदेह है कि गैंगस्टरों की तादाद ज्यादा थी जिसके लिए सभी इलाको में छापेमारी की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *