ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: फिल्लौर में सतलुज दरिया में मछली पकड़ने गए युवकों के डूबने का मामला सामने आया है । दरअसल फिल्लौर के गांव माओ साहिब के 5 युवक सतलुज दरिया में मछली पकड़ने गए थे जिनमें से 2 युवक पानी में डूब गए । जिनमें से एक युवक का शव सतलुज दरिया से बरामद कर लिया गया है ।
जबकि एक युवक अभी भी लापता है जिसकी तलाश की जा रही है । सतलुज दरिया में डूबने से जिस युवक की मौत हुई है उसकी पहचान परमिंदर कुमार के रूप में हुई है जबकि लापता युवक ना नाम राकेश बताया जा रहा है जिसकी तकाश की जा रही है ।
मछली पकड़ने गए युवक सतलुज दरिया में डूबे
5 युवक सतलुज दरिया में मछली पकड़ने गए थे
5 युवकों में से 2 युवक सतलुज दरिया में डूबे
1 युवक का शव मिला, 1 की तलाश जारी

