ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: पंजाब प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड ने पंजाब में पराली जलाने के मसले को लेकर सरकार को प्रस्ताव भेजा है। बोर्ड ने सरकार से मांग की है कि पंजाब में जो भी किसान अपने खेतों में पराली जलाते है, उनके सियासी करियर पर रोक लगा दी जाए।
जी हां बोर्ड ने अपने प्रस्ताव में कहा है कि जो किसान खेतों में पराली को जलाएंगा वो पंचायती चुनाव को लड़ने के योग्य नहीं होगें। वहीं दूसरी तरफ यदि सरकार बोर्ड के इस प्रस्ताव पर अपनी स्वीकृति दे देती है तो बड़ी संख्या में किसानों के लिए मुश्कीलें खड़ी हो सकती है।
गौरतलब है कि पंजाब में पराली जलाने का मुद्दा हर साल राष्ट्रीय स्तर तक उठाया जाता है क्योकि धान का सीजन खत्म होने के बाद दिल्ली में धुंध छा जाती है जिस कारण लोगों को सांस लेना काफी मुश्किल हो जाता है।
सरकार इस संबंधी निर्देशों को डिप्टी कमीशनर को भी दे कि वो पंचायती चुनाव लड़ने के लिए पराली जलाने वाले किसानों को नो ओब्जेक्शन सर्टीफिकेट ना दे। फिलहाल अभी तक इस मसले पर सरकार ने अभी कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।



