ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: पंजाब के मलेरकोटला के रहने वाले एक युवक ने मरते मरते तीन लोगों को जिन्दगी दे कर चला गया। जानकारी अनुसार सूरज नाम का युवक 28 अप्रैल को अपने घर जा रहा था कि अचानक रास्ते में उसके मोटरसाइकिल की कार के साथ टक्कर हो गई जिस कारण वो बुरी तरह से जख्मी हो गया।
जख्मी हालत में उसको पीजीआई इलाज के लिए भेजा गया तो वहां पर सूरज कोमा में चला गया। डॉक्टरों ने 5 मई को कहा कि सूरज का ब्रेन डैड हो गया है। उसके बचने की बहुत ही कम उम्मीद है। इसके बाद जब सूरज के पिता को डॉक्टरों से पता चला कि उनका बेटा तीन लोगों को नई जिंदगी दे सकता है तो अपने पूरे परिवार की सहमति के साथ इस बात के लिए रजामंदी दे दी।
डॉक्टरों ने सूरज के परिजनो के कहने पर सुरज का लिवर, दोनों किडनी और पैनक्रियाज को अलग अलग लोगों को दे दिया जिसके बाद उन लोगों को नई जिदंगी मिल गई। इस पर सुरज के पिता ने कहा कि उनका दुख कभी कम तो नहीं हो सकता है पर उनके बेटे की वजह से किसी को नई जिंदगी मिली इस बात कि उनको खुशी है।


