दिल्ली में रोजाना हो रहे 5 रेप, 2017 से 2018 में इतना पहुंचा रेप का आंकड़ा

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: महिलाओं के रेप से जुड़े दिल्ली में चौंकाने वाले मामले सामने आए हैं । दिल्ली में इस साल शुरू के साढ़े तीन महीने…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: महिलाओं के रेप से जुड़े दिल्ली में चौंकाने वाले मामले सामने आए हैं । दिल्ली में इस साल शुरू के साढ़े तीन महीने में हर दिन पांच से अधिक महिलाओं से दुष्कर्म हुआ । दिल्ली पुलिस ने दावा किया कि पिछले साल दर्ज की गई दुष्कर्म की कुल घटनाओं में से 96.63 फीसदी मामलों में आरोपी पीड़िता का परिचित था ।

delhi rape

ज्यादातर रेप मामलों में आरोपी पीड़िता का परिचित

आंकड़ों के मुताबिक, इस साल 15 अप्रैल तक बलात्कार के 578 मामले दर्ज हुए, इसी अवधि में 2017 में यह आंकड़ा 563 था । हालांकि, पुलिस ने तेजी से मामले दर्ज किए जाने को इन मामलों की संख्या में वृद्धि की वजह बताया है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *