गुरुग्राम-दिल्ली एक्सप्रेस-वे पर सड़क हादसा, पिकअप गाड़ी ने खड़ी गाड़ी को मारी टक्कर

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: दिल्ली-गुरुग्राम एक्सप्रेस-वे पर बड़ा हादसा हो गया | जिसमें दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए | दरअसल गुरुग्राम के शंकर चौक…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: दिल्ली-गुरुग्राम एक्सप्रेस-वे पर बड़ा हादसा हो गया | जिसमें दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए | दरअसल गुरुग्राम के शंकर चौक फ्लाईओवर पर एक पिकअप गाड़ी का टायर पंचर हो गया था | जिसके बाद चालक एक्सप्रेस-वे के बीच में ही गाड़ी रोककर पंचर लगा रहा था तभी दिल्ली की तरफ से एक और पिकअप गाड़ी बड़ी तेज़ रफ़्तार में आई और बीच सड़क खड़ी पिकअप गाड़ी को पीछे से टक्कर मार दी । जिसकी वजह से पंचर लगा रहा व्यक्ति बुरी तरह से घायल हो गया जबकि टक्कर मारने वाली गाड़ी में बैठा एक शख्स गाड़ी में ही फंस गया |

घटना की जानकारी तुरंत पुलिस को दी गयी जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची | लेकिन घायल को काफी मशक्कत के बाद गाड़ी से निकालने में सफल नहीं हो पाए | पुलिस ने रेस्क्यू में एक्सपर्ट दमकल विभाग की टीम को बुलाया जिसके बाद दमकल विभाग के कर्मचारियों ने इलेक्ट्रिक कटर से गाड़ी की चेसी को काटकर लोगों की मदद से गाड़ी में फंसे शख्स को बाहर निकाला । दोनो घायलों को गम्भी घायलावस्था में दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया है ।

 गुरुग्राम-दिल्ली एक्सप्रेस-वे पर सड़क हादसा

पिकअप गाड़ी ने खड़ी गाड़ी को मारी टक्कर

हादसे में दो लोग घायल, दिल्ली रेफर

हादसे में कंडक्टर पिकअप गाड़ी में फंसा

दमकल विभाग के कर्मचारियों ने किया रेस्क्यू

Watch Video

https://youtu.be/M2K85MpNFBA

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *