महिला पुलिस कर्मचारी ने अपने ही पति पर लगाया छेड़छाड़ का आरोप

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: यमुनानगर जिले में एक महिला पुलिस कर्मचारी के साथ छेड़खानी करने और धमकाने का मामला सामने आया है | मामला उस वक्त का…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: यमुनानगर जिले में एक महिला पुलिस कर्मचारी के साथ छेड़खानी करने और धमकाने का मामला सामने आया है | मामला उस वक्त का है जब बुडिया पुलिस चौकी में तैनात महिला पुलिस कर्मचारी एक महिला के केस की जांच कर रही थी |

ये है बुडिया पुलिस स्टेशन | पुलिस स्टेशन में वैसे तो आम लोगों की शिकायतें दर्ज की जाती हैं | लेकिन अब की बार यहां पुलिस स्टेशन में तैनात महिला पुलिस कर्मी ने शिकायत दर्ज करवाई है और जिसके खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है | वो कोई और नहीं बल्कि थाने में चल रहे मामले की शिकायतकर्ता का पति है | उसी मामले को महिला का पति पुलिस स्टेशन गया था | अब आरोप है कि इसी दौरान शिकायतकर्ता महिला के पति ने महिला पुलिस कर्मचारी के साथ गाली गलौच की और दूसरे पक्ष से पैसे लेने का आरोप लगाया और महिला पुलिस कर्मी के साथ छेड़छाड़ और अभद्रता की | वहीं महिला पुलिस कर्मी ने इस बात की शिकायत अपने उच्च अधिकारियों को दी |

वहीं पकड़े गए व्यक्ति ने अपने ऊपर महिला पुलिस कर्मी द्वारा लगाए गए आरोपों को निराधार बताया है | व्यक्ति का कहना है कि मैं क्यों पुलिस कर्मी से छेड़छाड़ करूंगा | वहीं इस मामले में दूसरे पक्ष का ने भी बताया कि आज हम दोनों पक्षको यहाँ जांच के लिए बुलाया गया था और जांच के दौरान संदीप ने महिला कर्मी से अभद्रता की और इस तरीके की हरकत करना सरासर गलत है दूसरी ओर महिला पुलिस कर्मचारी की शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए व्यक्ति को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है

पुलिस कर्मचारी ने व्यक्ति पर लगाया आरोप

महिला थाने में महिला कर्मी से की छेड़छाड़

महिला पुलिस कर्मी ने की शिकायत

आरोपी को लिया गया हिरासत में

Watch Video

https://youtu.be/DNzaAvJOPpI

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *