ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया:पठानकोट में आगनवाड़ी वर्कर्स ने जाम लगाकर पंजाब सरकार का पुतला फूंका | हालांकि पुलिस ने 2 घंटे के बाद जाम खुलवाया | आप को बता दें कि आगनवाड़ी वर्कर्स लगातार अपनी मांगो को लेकर धरना प्रदर्शन कर रहे है |
पठानकोट में आगनवाड़ी वर्कर्स का प्रदर्शन लगातार जारी है | जिसके चलते आगनवाड़ी वर्कर्स ने वित्तमंत्री मनप्रीत बादल का घेराव किया था | लेकिन पुलिस की ओर से पंजाब प्रधान को गिरफ्तार कर आंगनवाड़ी मुलाजिमों पर पर्चे दर्ज किए गए | जिससे गुस्साएं आगनवाड़ी वर्कर्स ने मलिकपुर चौक को जाम कर पंजाब सरकार का पुतला भी फूंका | हालांकि पुलिस ने 2 घंटे के बाद जाम को खुलवा दिया |
आंगनवाड़ी वर्कर्स ने डी सी दफ्तर के बाहर भी रास्ता रोक कर प्रदर्शन किया | आंगनवाड़ी मुलाजिमों ने कहा कि हमे भी हरियाणा के मुलाजिमों की तरह ही सैलरी मिलनी चाहिए उन्होंने कहा कि जब तक उनकी मांगे पूरी नहीं होगी उनका धरना जारी रहेगा |
आगनवाड़ी वर्कर्स ने जाम लगाकर दिया धरना
धरने के दौरान मुलाजिमों पर किए गए पर्च दर्ज
गुस्साए कर्मचारियों ने पंजाब सरकार का फूंका पुतला
Watch Video
https://youtu.be/lCS2-FnO2Yc
