ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: पलवल के होड़ल थाना क्षेत्र में एक पुलिस कर्मी पर एक नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप है | पुलिस कर्मी ने 16 वर्षीय नाबलिग लडक़ी को अपनी हवश का शिकार बनाया और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी तक दे डाली | जांच अधिकारी एएसआई अनीत के अनुसार एक पीडि़ता लडक़ी ने शिकायत दर्ज कराई है कि लगभग आठ साल पहले उसके पिता की मौत हो गई थी और उसकी मां ने सुरेश नामक सिपाही से मंदिर में शादी कर ली थी।
पीडि़ता लडक़ी और उसकी मां सुरेश के साथ पुलिस लाइन और कई जगह किराए के मकान में रही थी। पीडि़ता का आरोप है कि लगभग एक साल पहले सिपाही सुरेश लडक़ी को डबचिक पर्यटन केंद्र लेकर गया और उसे अपनी हवश का शिकार बनाया और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी | पीडि़ता ने आपबीती अपनी मां को बताई और मामले की शिकायत पुलिस को दी | पुलिस ने पीडि़ता की शिकायत के आधार पर आरोपी सिपाही के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरु कर दी है।

