गुरदासपुर का रहने वाले जवान की मौत, भारत चीन की सरहद पर तैनात था राजिंदर

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: गुरदासपुर के रहने वाले हवलगार राजिंदर सिंह ड्यूटी के दौरान आक्सीजन की कमी के चलते मौत हो गई । राजिंदर भारत चीन सरहद…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: गुरदासपुर के रहने वाले हवलगार राजिंदर सिंह ड्यूटी के दौरान आक्सीजन की कमी के चलते मौत हो गई । राजिंदर भारत चीन सरहद पर 16 सिख लई रेजिमेंट में तैनात था ।

गुरदासपुर के गांव विझवा का रहने वाला राजिंदर सिंह करीब पिछले 15 साल से 16 सिख लई रेजिमेंट में नौकरी पर तैनात था । राजिंदर सिंह हवलदार की पोस्ट पर था और इन दिनों में उसकी ड्यूटी भारत -चीन सरहद पर थी जिसके बाद राजिंदर की मौत की खबर से गांव में मातम का माहौल है दरअसल 1 मई को परिवार को फोन आया था कि ड्यूटी के दौरान सेना की तरफ से युद्ध अभियास के दौरान राजिंदर की हालत बिगड़ गयी और जिसके बाद अचानक खबर आई कि हवलदार राजिंदर सिंह की मौत हो गई है । परिवार में मातम पसरा हुआ है । राजिंदर सिंह तीन भाई थे । राजिंदर सिंह का एक भाई फौज में है ओर एक प्राईवेट नौकरी कर रहा है । अपने भाई की मौत की खबर से परिवार में शौक का माहौल है ।

वहीं शहीद के छोटे बच्चो ने भावुक होते हुए बताया की 30 अप्रैल को पिता से आखरी बार बात हुई थी और पिता ने वादा किया था की वह उनकी छुटियो में आएंगे और उन्हें घूमने लेकर जायेंगे । शहीद की मृतक देह को गांव लाकर उसका राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया और 24 सिख रेजिमेंट के जवानो की तुड़की की तरफ से शहीद को सलामी दी गयी । हालांकि अंतिम संस्कार में हुई देरी को लेकर भी परिवार में रोष देखने को भी मिला ।

Watch Video

https://youtu.be/wY2X6mvBgCk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *