तेजिंदर बग्गा का आमरण अनशन का एलान, सिख इतिहास से छेड़छाड़ को लेकर बग्गा ने किया एलान

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: पंजाब में सिख गुरुओं के चैप्टर को शिक्षा बोर्ड की किताबों से हटाने के मामले पर राजनीति इन दिनों पंजाब में गरमा रही…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: पंजाब में सिख गुरुओं के चैप्टर को शिक्षा बोर्ड की किताबों से हटाने के मामले पर राजनीति इन दिनों पंजाब में गरमा रही है,  इसकी गूंज अब  दिल्ली तक पहुंचने लगी है । दिल्ली बीजेपी प्रवक्ता तेजिंदर पाल सिंह बग्गा ने कैप्टन अमरिंदर सरकार को चुनौती देते हुए कहा कि अगर 72 घंटे के अंदर सभी सिख गुरुओं के चैप्टर पाठ्यक्रम में नहीं जोड़े तो वह 4 मई से कैप्टन सरकार के खिलाफ आमरण अनशन करेंगे ।

पंजाब सरकार द्वारा पाठ्यक्रम से सिख गुरु,बाबा बन्दा सिंह बहादुर,महाराजा रणजीत सिंह और सिख नायको का इतिहास हटाना शर्मनाक है। मै मुख्यतमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह को अगले 72 घंटे में उस पवित्र इतिहास को दुबारा जोड़ने की मांग करता हूं ,नहीं तो 4 मई से मैं कैप्टन सरकार के खिलाफ आमरण अनशन पर बैठूंगा ।

तेजिंदर पाल सिंह बग्गा ने कहा कि कैप्टन सरकार ने सिख पंथ के विरोध में काम किया है और ऐसे में कैप्टन सरकार को तत्काल प्रभाव से देश की जनता से माफी मांगनी चाहिए | बग्गा ने कहा कि सिख गुरुओं की वीरता-कुर्बानी से हमें प्रेरणा मिलती है और ऐसे में सिख पंथ की नींव जिनकी कुर्बानी के कारण रखी गई उनके इतिहास को किताबों से हटाना अपने आप में शर्मनाक कदम है जिसके लिए कैप्टन सरकार की आलोचना होनी चाहिए।

 तेजिंदर बग्गा का आमरण अनशन का एलान

सिख इतिहास से छेड़छाड़ को लेकर बग्गा ने किया एलान

4 मई से आमरण अनशन पर बैठने का किया एलान

दिल्ली BJP के प्रवक्ता है तेजिंदर बग्गा

 Watch Video

https://youtu.be/JmbQB_lJzMI

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *