12वी कक्षा की छात्रा ने फांसी लगा कर की खुदकुशी !

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: बठिंडा से एक ऐसा मामला सामने आया है जहां पर एक 12वीं कक्षा की छात्रा ने खुद को फांसी लगा कर अपनी जान…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: बठिंडा से एक ऐसा मामला सामने आया है जहां पर एक 12वीं कक्षा की छात्रा ने खुद को फांसी लगा कर अपनी जान दे दी। जानकारी अनुसार लड़की अपनी मां और भाई के साथ में रहती थी औऱ उसके पिता फौज में होने के कारण जम्मू कश्मीर में तैनात है।

girl Suicide

मृतक के परिजनों ने बताया कि वो रोज की तरह अपने कमरे में सोने के लिए गई थी पर जब वो अगली सुबह कमरे से बाहर नहीं निकली तो उन्होने कमरे में देखा तो वो पंखे से लटकी हुई थी। फिलहाल अभी ये पता नहीं चल पाया है कि छात्रा ने ये कदम क्यों उठाया। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आत्महत्या के कारण का पता लगा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *