ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: पंजाब में 12वीं और 11वीं कक्षाओं की इतिहास की किताब में से सिख इतिहास को हटाने पर हंगामा मचा हुआ है।
वहीं इस मामले पर सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने विरोधी पार्टियों को किताब पर सियासत ना करने की सलाह दी है। साथ ही ये भी कहा है कि सिख इतिहास के साथ कोई छेड़छाड़ नहीं की गई है औऱ ना कुछ बदला गया है।
विरोधी पक्ष इस पर बवाल कर लोगों को गुमराह कर रहे है। सीएम ने विरोधी पक्ष के आरोपों को गलत ठहराते हुए कहा कि सिख इतिहास के साथ संबंधित 12वीं कक्षा के पाठ को 11वीं कक्षा की किताब में आ गए है। वहीं दूसरी तरफ पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड ने कहा है कि वो 11वीं कक्षा की इतिहास की किताब को अपनी बेवसाइट पर अपलोड करेंगे।


