ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: अकाली दल के प्रधान और पंजाब के पूर्व उप मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल ने पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर को चुनौती दी है।
सुखबीर बादल ने सीएम कैप्टन अमरिंदर को चुनौती देते हुए कहा कि वो 11वीं कक्षा की इतिहास की किताब को मीडिया के सामने पेश करें। जिसके बाद सरकार के इस दावे की पुष्टि हो सके कि 12वीं कक्षा की इतिहास के किताब में से सिख इतिहास को गायब नहीं किया है बल्कि उसको 11वीं कक्षा की इतिहास की किताब में डाल दिया है।
साथ ही सुखबीर बादल ने ये भी कहा कि पंजाब सरकार नई किताब को छाप कर लोगों को मुर्ख ना बनाएं बल्कि सिख इतिहास के सभी पुराने विष्य वाली किताब को लोगों के सामने पेश करें।
बता दें कि सीएम कैप्टन अमरिंदर ने ये दावा किया था कि सिख इतिहास को 12वीं कक्षा की इतिहास की किताब से हटाया नहीं गया है बल्कि उसको 11वीं कक्षा की इतिहास की किताब में कर दिया है। सीएम कैप्टन के इस दावे को सुखबीर बादल ने गलत ठहराया है औऱ साथ ही कहा कि सीएम लोगों को गुमराह कर रहे है। साथ ही चुनौती देते हुए कहा कि सीएम 11वीं कक्षा की इतिहास की किताब को पेश करें।



