ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: फगवाड़ा में दलित भाईचारे और जरनल भाईचारे में हो रहा विवाद अब शांत होते हुए नजर आ रहा है। बता दें कि फगवाड़ा में हालात अब आम हो होते हुए नजर आ रहे है। फगवाड़ा में सभी दुकाने आम दिन की तरह खुल गई है और रास्तों को भी खोल दिया गया है।
पर अभी भी बड़ी गिनती में पुलिस फगवाड़ा में कई जगहों पर तैनात है। पुलिस ने स्थिति के पल पल पर नजर रखी हुई है। गौरतलब है कि 13 अप्रैल को फगवाड़ा के गौल चौक का नाम संविधान चौक रखने के कारण दलित भाईचारे और शिव सैना के बीच में झगड़ा हो गया था।
जिस कारण दो गुटों में गोलीबारी भी हुई थी। जिस कारण दो युवक इस गोलीबारी में जख्मी हो गए थे। इन युवकों में 19 वर्षीय युवक की मौत हो गई। जिस कारण सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए। फिलहाल अभी फगवाड़े में स्थिति आम होती नजर आ रही है।


