ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: फगवाड़ा हिंसा में मारे गए युवक जसवंत बॉबी के परिजनों को सरकार ने पांच लाख रूपए का मुआवजा औऱ परिवार के एक मैंबर को सरकारी नौकरी देने का एलान किया है। बता दें कि कपूरथला के डिप्टी कमिश्नर ने मृतक की मां को मुआवजे की राशि का चैक भी सौंपा।
गौरतलब है कि 10 अप्रैल को हुई दलित भाईचारे और शिव सेना के बीच में गोलीबारी हुई थी। गोलीबारी के दौरान 19 वर्षीय बॉबी के सिर पर गोली लगने के कारण उसकी मौत हो गई। बता दें कि दलित भाईचारे ने फगवाड़ा चौक में डॉक्टर बी आर अंबेदकर के नाम का बोर्ड लगा रहे दलितों के साथ शिव सेना का झगड़ा हो गया था। झगड़ा इतना बढ़ गया दो पक्षों में गोलीबारी होने लगी।
इस गोलीबारी में दो युवक घायल हो गए जिनमें से एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने सुरक्षा को ध्यान में जालंधर, लुधियाना, कपूरथला, होशियापुर और नवांशहर में इंटरनैट बंद कर दिया था।


