ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: उत्तरप्रदेश के कुशीनगर में एक स्कूल वैन का रेलगाड़ी के साथ टकराने से दर्दनाक हादसा होने का मामला सामने आया है।
बता दें कि इस हादसे में 13 स्कूल के बच्चे मारे गए। जबकि 7 बच्चे इस हादसे में घायल हो गए। वही दूसरी तरफ इस दर्दनाक घटना पर सीएम आदित्यानाथ ने अपना दुख प्रगट किया है।
कुशीनगर जिले में हुए दुर्भाग्यपूर्ण ट्रेन दुर्घटना में स्कूली बच्चों की मृत्यु पर गहरा दुःख पंहुचा। ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति एवं परिजनों को संबल देने की प्रार्थना करता हूँ। दुर्घटना से प्रभावित लोगों के समुचित इलाज की व्यवस्था कराने व हर सम्भव मदद करने के निर्देश दिए हैं।
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) April 26, 2018
साथ ही उन्होने जिला प्रशासन व्यक्तियों को हर तरह मदद करने का निर्देश जारी किए है। इसके इलावा सीएम ने मृतकों और घायलों के परिवार के लिए दो लाख रूपए की राशि देने का भी ऐलान किया है। गौरतलब है कि ये हादसा मानव रहित रेलवे क्रॉसिंग होने की वजह से हुआ था। वही दूसरी तरफ इस हादसे की सबसे बड़ी वजह ड्राइवर की लापरवाही बताई जा रही है।
कहा जा रहा है कि ड्राइवर ने ईयरफोन पहन रखे थे जिस कारण वो फाटक पर खड़े गेट मित्र की आवाज नही सुन पाया और ट्रन देखने के वाबजुद भी जल्दबाजी में बस को निकालने लगा जिस कारण ये दर्दनाक हादसा हुआ। हालांकि इस हादसे में रेलवे प्रशासन की भी लापरवाही भी बताई जा रही है।
मानव रहित फाटक होने के कारण इस तरह के हादसे अधिकतर हुए है। पर ये पहला हादसा नहीं है ऐसा पहले भी एक हादसा हुआ था जिसमें कई बच्चे मारे गए थे इस हादसे की वजह भी ड्राइवर की लापरवाही ही बताई गई थी।


