ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: पाकिस्तान में पिछले कई दिनों से लापता चल रहे अमृतसर के अमरजीत को बरामद कर लिया गया है। दरअसल निरंजनपुरा गांव का रहने वाला अमरजीत अपने पाकिस्तानी फेसबुक फ्रेंड आमिद रियाज के पास शेखूपुरा में रुका हुआ था। जो लाहौर से तकरीबन 50 किलोमीटर दूर है।
श्री ननकाना साहिब पहुंचने पर अमरजीत ने रियाज से संपर्क किया था। जानकारी अनुसार अमरजीत ने रियाज को बताया कि उसे तीन माह का वीजा मिला है और वह कुछ दिन शेखूपुरा में रहना चाहता है, पर रियाज ने जब टीवी पर अमरजीत के लापता होने की खबर देखी तो पुलिस को इसकी सूचना दी।
पुलिस ने सोमवार शाम को उसे गिरफ्तार कर लिया। सूत्रों के अनुसार अमरजीत को पाकिस्तानी पंजाब की पुलिस मंगलवार को पाकिस्तानी रेंजर्स के हवाले करेगी, जिसके बाद पाक रेंजर्स उसे BSF के जवानों को सौंपेंगे…अमरजीत सिंह 12 अप्रैल को जत्थे के साथ पाकिस्तान गया था। .श्री ननकाना साहिब से वह अचानक गायब हो गया था जिस कारण पाकिस्तानी व भारतीय सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई थीं।


