ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: डेरा बस्सी में किराये पर रहने वाले एक प्रवासी व्यक्ति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी। जानकारी अनुसार रोजगार की तलाश में प्रवासी परिवार डेराबस्सी आया था।
जिस समय उसने इस वारदात को अंजाम दिया उस वक्त उसके बच्चे भी वही सो रहे थे पर व्यक्ति ने अपनी पत्नी का दुपट्टे से गला घोट कर मार दिया। आरोपी पति कत्ल के बाद कमरे को बाहर से ताला लगाकर फरार हो गया| वहीं मृतका की पहचान 30 वर्षीय सुशीला के रूप में हुई है।
डेरा बस्सी पुलिस ने मृतका के एक रिश्तेदारों के बयानों के आधार पर उसके पति के खिलाफ कत्ल का केस दर्ज कर लिया है और आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। शुरूआती जांच से सामने आया है कि आरोपी गति शराब पीने का आदी था।


