ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: पंजाब कैबिनेट का विस्तार के लिए नौ नए कैबिनेट मंत्री को चुना गया जिसमें राणा गुरमीत सिंह सोढ़ी को नया खेल मंत्री बनाया गया। नए बने खेल मंत्री राणा गुरमीत सिंह सोढ़ी ने वर्ल्ड कबड्डी कप के लिए एक बड़ा फैसला लिया है।
उन्होने फैसला लेते हुए कहा कि अकाली दल की सरकार के समय से हो रहा वर्ल्ड कबड्डी कप अब नहीं होगा। साथ ही उन्होने ये भी कहा कि वर्ल्ड कबड्डी कप सरकार का नहीं अकाली दल का अपना नीजी शो था। राणा सोढ़ी ने ये भी कहा कि कांग्रेस सरकार आम कबड्डी टूर्नामेंट करवाएंगी। बता दें कि पिछली अकाली दल बीजेपी सरकार ने वर्ल्ड कप शुरू किया था। जो काफी विवादों में रहा। इस कारण कांगेस ने इसको आगे जारी रखने के लिए अपने पैर पीछे खींच लिये।

