ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: पंजाब में किसान खुदकुशियों का सिलसिला लगातार जारी है। कर्ज के बोझ को किसान सहन नहीं कर पा रहे है जिस कारण वो मौत को गले लगा रहे है। ऐसा ही एक और मामला संगरूर से सामने आया है जहां एक 35 साल के किसान पंजाब सिंह ने आर्थिक तंगी के चलते आत्महत्या कर ली।
जानकारी अनुसार किसान की आथ्कि स्थिति अच्छी नहीं थी जिस कारण वो काफी परेशान रहता था। जिसके चलते उसने फंदा लगा कर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। गौरतलब है कि पंजाब सिंह से पहले उसके भाई ने भी आत्महत्या कर ली थी। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की अगली कारवाई शुरू कर दी है।

