ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: बैसाखी मनाने के लिए पाकिस्तान गई किरण बाला इस्लाम कबूलने के साथ ही वहां एक पाकिस्तानी युवक के साथ निकाह करवा लेने के बाद पाकिस्तान में नागरिकता की मांग कर रही है। इस संबंधी लाहौर हाईकोर्ट ने गृह मंत्रालय को उसकी किस्मत का फैसला करने के लिए तीस दिनों का समय दिया है।
इसलिए किरण बाला से आमना बीबी बनी किरण वाला के वीज़े में तीस दिनो का बढ़ावा कर दिया है। आमना बीबी की तरफ से दायर की गई याचिका को देखते हुए हाईकोर्ट ने अंदरूनी मंत्रालय को ये फैसला करने को कहा है कि आमना बीबी उर्फ किरण बाला के वीजे में 6 महीने के बढ़ावे के लिए योग्य है या नहीं।
बता दें कि आमना ने अपनी दायर की गई याचिका में उसने पाकिस्तान के वीजे में 6 महीने के बढ़ोतरी के लिए मांग की है। फिलहाल आमना बीबी वीजे में हुए 30 दिनों के बढ़ावे के बाद वो अब एक और महीना पाकिस्तान में रह सकती है।


