ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: मंत्रिमंडल में नए मंत्रियों की संख्या को लेकर हाईकोर्ट ने पंजाब सरकार के सभी नए मंत्रियों और केंद्र सरकार को नोटिस जारी करके जवाब मांगा है।
कैप्टन सरकार के सत्ता में आने के 13 महीने के बाद मंत्रिमंडल पूरा तो हो गया पर ये मंत्रिमंडल कांग्रेस के लिए मुसीबत बनता जा रहा है। मंत्रिमंडल में हुए इज़ाफे के बाद हाईकोर्ट में चुनौती दी गई है।
बता दें कि पंजाब कैबिनेट के नए मंत्रियों के शपथ ग्रहण करने से पहले ही पंजाब कैबिनेट इजाफे के खिलाफ पंजाब हरियाणा हाईकोर्ट में पटीशन दायर कर इस इजाफे को रोकने की मांग की गई है। जिस पर कारवाई करते हुए हाईकोर्ट ने पंजाब सरकार और सभी नए मंत्रियों के खिलाफ नोटिस जारी करके उनसे जवाब मांगा है।


